Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान के श्रद्धालु नेपाल में फंसे, दूतावास की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुँचाए गए

जयपुर : नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की धार्मिक यात्रा पर गए राजस्थान के लगभग 200 भारतीय श्रद्धालु बीते दो दिन से परेशानियों का सामना कर रहे थे. इनमें जयपुर जिले के चाकसू क्षेत्र और तीतरिया गांव के दर्जनों श्रद्धालु भी शामिल हैं. तीतरिया गांव के निवासी नरेन्द्र कुमार खोज ने जानकारी दी कि उनके माता-पिता समेत गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु काठमांडू गए थे. इनमें तीतरिया गांव से रामूलाल खोज, रामशरण खोज, पूर्व सरपंच दामोदर जांगिड़, कैलाश जोशी, बालजी पुजारी (गोनेर) समेत 40 से अधिक लोग और एक 13 लोगों का विशेष ग्रुप भी शामिल है.

एयरपोर्ट पर भूखे-प्यासे फंसे श्रद्धालु : श्रद्धालुओं के परिजनों के अनुसार सोमवार की सुबह से सभी लोग काठमांडू एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे. इस दौरान वे भूखे-प्यासे रहे और यात्रियों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिजनों की चिंता और बढ़ गई. पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना रहा.

Advertisement Box

भारतीय दूतावास ने की मदद : हालांकि, सोमवार शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) राहत की खबर आई. भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप से सभी श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट से सुरक्षित निकालकर काठमांडू स्थित एक होटल में शिफ्ट किया गया. परिजन फिलहाल अपने प्रियजनों से सीधे संपर्क की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहने की सलाह दी जा रही है. नरेन्द्र कुमार खोज और अन्य परिजनों ने इस मुश्किल घड़ी में सहायता करने के लिए भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास काठमांडू का आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वे आगे की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं.

राजस्थान पुलिस भी सक्रिय : नेपाल में फंसे भारतीय श्रद्धालुओं की मदद के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून-व्यवस्था कार्यालय में विशेष सेल की स्थापना की गई है. पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशानुसार गठित इस सेल के लिए 24×7 हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं.

सेल का हेल्पलाइन नंबर 0141-2740832 और 0141-2741807 है, जबकि आमजन 97849-42702 व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से भी मदद ले सकते हैं. इस सेल का प्रभारी एसपी गोवर्धलाल सोकरिया को बनाया गया है और तीन पुलिस अधिकारियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें