भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीमती प्रतिभा मानसिंहका को वैश्य फेडरेशन महिला संगठन का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति वैश्य समाज में सक्रिय योगदान और उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। प्रतिभा मानसिंहका लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं, खासकर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में।
जिले में भारी बारिश से दलहनी फसलें बर्बाद, किसानों में निराशा
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ, उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी। इस अवसर पर, वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों ने खुशी व्यक्त की है और श्रीमती प्रतिभा मानसिंहका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




















