Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्राफा व्यापारी से लूट का मामला सुलझा, मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर: जिले के बयाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी पिंटू सोनी से हुई लूट और गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बीती रात गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोलीबारी के बीच चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक महिला को भी पकड़ा गया. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो 315 बोर के कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, 7 खाली कारतूस, लूट का सामान और दो चोरी की बाइक बरामद की हैं.

मुठभेड़ के बाद पकड़ा: एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि जैसे ही पुलिस की टीम बदमाशों तक पहुंची, उन्होंने भागने के लिए फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और चारों को काबू कर लिया. पकड़े गए आरोपियों से अवैध हथियार, कारतूस, लूट का सामान और दो चोरी की बाइक बरामद की गई हैं. एसपी ने बताया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड श्यामवीर ठाकुर (शमशाबाद, आगरा) है, जिसने नई गैंग बनाकर घटना को अंजाम दिया. श्यामवीर दो साल पहले भी बयाना में सर्राफा व्यापारी साहिल जैन की लूट के दौरान हत्या कर चुका है.

Advertisement Box

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अन्य आरोपियों में आशिफ (लोहा मंडी, आगरा), अलीहुसैन (खेरियामोड़, आगरा), और राजकुमार माली (थाना लखनपुर क्षेत्र, भरतपुर) शामिल हैं. सभी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और ये सक्रिय अपराधी हैं. इस कार्रवाई में बयाना सीओ कृष्णराज जांगिड, एएसआई जितेंद्र शर्मा, कांस्टेबल सुनील, सुशील, यतेन्द्र, नीरज, कृष्णकुमार और छत्रपाल मीणा की अहम भूमिका रही. एसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी से न केवल व्यापारी लूट की गुत्थी सुलझी है, बल्कि इलाके में सक्रिय खतरनाक गैंग का भी सफाया हो गया है.

यह थी घटना: 27 अगस्त की शाम बयाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी पिंटू सोनी से तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया था. गांधी चौक निवासी पिंटू सोनी अपनी दुकान बंद कर बीरमपुरा से बयाना लौट रहे थे. सालाबाद रेलवे फाटक के पास बदमाशों ने उन्हें रोककर उन पर पिस्टल तान दी गई. विरोध करने पर गोली उनकी जांघ में लगी और वे गिर पड़े. बदमाश 80 हजार रुपए नकद और ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे. पुलिस ने अब पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें