Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जींद के 12 गांवों के किसानों का IMT के खिलाफ विरोध, बोले- “जमीन किसी कीमत पर नहीं देंगे”

जींद : हरियाणा के जींद जिले में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) के लिए 12 गांवों के किसानों ने जाट धर्मशाला में एकत्रित होकर अपनी जमीन सरकार को देने से साफ इनकार कर दिया। किसानों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सहमति के बिना उनकी जमीनों का पंजीकरण किया जा रहा है।

किसानों ने एक समाचार पत्र की खबर का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया कि हरियाणा सरकार को IMT के लिए 35,500 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, जिसमें से 30,000 एकड़ का पंजीकरण कथित तौर पर किसानों की सहमति से हो चुका है। हालांकि, जींद के किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी सहमति नहीं ली गई, न ही उनके फोन पर कोई OTP प्राप्त हुआ और न ही उनसे इस विषय में कोई चर्चा की गई।

Advertisement Box

किसानों का कहना है कि उनकी जमीन छीनकर उनका रोजगार खत्म किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार द्वारा भविष्य में रोजगार देने की गारंटी क्या है, क्योंकि जिन क्षेत्रों में पहले जमीन ली गई, वहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिला।

किसानों ने बैठक में फैसला लिया कि वे 22 सितंबर को जींद के जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। इस ज्ञापन के जरिए वे अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे।

IMT के लिए जींद के 12 गांवों की जमीन लेने की योजना है, जिनमें अमरावली खेड़ा, अलेवा, ढाठरथ, ढिल्लूवाला, जामनी, हसनपुर, खरक गादियां, खांडा, मांडी खुर्द, नगूरां, मोहम्मद खेड़ा और गोहियां शामिल हैं। किसानों ने एकजुट होकर सरकार को चेतावनी दी है कि वे अपनी जमीन और आजीविका की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें