Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी की मदद करने वाले अभियुक्त को 20 साल की सजा

जयपुर : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी की मदद करने वाले अभियुक्त को 20 साल की सजासुनाई है  जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने 6 साल पहले नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म में सहयोग करने वाले अभियुक्त को 20 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर 1.75 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. पीठासीन अधिकारी केसी अटवासिया ने अपने आदेश में कहा कि अभियुक्त ने 18 साल से कम उम्र की पीड़िता के जंगल से घर लौटते समय मुख्य अभियुक्त की ओर से उसका अपहरण करने और बाद में दुष्कर्म करने में सहयोग किया. मौजूदा समय में छोटे बच्चों के साथ दुष्कर्म के अपराध बढ़ रहे हैं और ऐसे में अपराध की प्रकृति को देखते हुए अभियुक्त के लिए किसी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती. मामले में पॉक्सो कोर्ट मुख्य अभियुक्त को 2021 में ही सजा सुना चुकी है.

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक कमलेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 29 मार्च 2019 को फागी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि वह सुबह 8 बजे काम पर गया था और घर पर उसकी 17 साल की बेटी अकेली थी. वह सुबह 11 बजे जब किसी काम से घर लौटा तो उसकी बेटी वहां पर नहीं मिली. उसने बेटी की सभी जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला. उसे शक था कि उसका रिश्तेदार ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

Advertisement Box

वह 19 फरवरी को भी उसे ले गया था, तब परिजनों ने समझा दिया था, लेकिन उसने दोबारा अपराध किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर मुख्य आरोपी को 15 मई 2019 को हैदराबाद से गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद किया. जांच में पता चला कि अभियुक्त ने भी अपहरण व दुष्कर्म के अपराध में अभियुक्त को सहयोग किया था. इसके चलते अदालत से उसे भी 20 साल की सजा सुनाई है और 1.75 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें