Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चेक-बाउंस केस में पेश नहीं हुए BJP विधायक सुरेंद्र पटवा, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

मध्य प्रदेश की भोजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ इंदौर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट की तरफ से ये वारंट मंगलवार शाम को जारी किया गया है. विधायक के खिलाफ 420, 409,120B के तहत यह वारंट जारी किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने सुरेंद्र पटवा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने लिए 16 सितंबर तक का समय दिया है.

सुरेंद्र पटवा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं. उनके परिवार का इंदौर में सालों से कारोबार चल रहा है. हालांकि इसमें घाटा होने के कारण उनके कुछ चेक बाउंस हुए हैं. लगभग चेक बाउंस के 70 से ज्यादा मामले कोर्ट में लंबित है. कुछ मामलों में पहले उन्हें राहत भी मिल चुकी है. हालांकि कोर्ट के बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी पटवार पेश नहीं हुए हैं. यही कारण है कि अब उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है.

Advertisement Box

10 दिन के भीतर दूसरा वारंट जारी

विधायक सुरेंद्र पटवार के खिलाफ इंदौर की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने वारंट जारी किया है. CBI ने सुरेंद्र पटवा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा के SBI समेत कई बैंकों में फर्जी खातों की जानकारी मिली थी. पटवा के खिलाफ 10 दिनों के भीतर दूसरी बार वारंट जारी किया गया है. इससे पहले 29 अगस्त को पहला वारंट जारी किया गया था.

इसके मुताबिक बीजेपी विधायक पटवा को 8 सितंबर को पेश होना था, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हुए. पेश न होने पर 9 सितंबर 2025 को पटवा के खिलाफ फिर से वारंट जारी किया गया है. पटवा के खिलाफ लगभग 100 के करीब चेक बाउंस के मामले जिला कोर्ट में चल रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट भी लग चुका है झटका

पटवा पर कई फर्जी बैंक अकाउंट खोलने का आरोप है. करीब 7 साल पहले कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की का भी आदेश जारी किया था. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा था. उस समय सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश पलटते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे.

कौन हैं सुरेंद्र पटवा?

सुरेंद्र पटवा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं. वे रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. इसके साथ ही शिवराज सरकार में पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं. उनकी गितनी बीजेपी के दिग्गज नेताओं में की जाती है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें