श्रीडूंगरगढ़
कैप्टन चन्द्र चौधरी इस देश के वीर एवं निर्भीक सैनिक थे – डॉ विवेक माचरा
श्रीडूंगरगढ़, अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 23में बलिदान दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्री डूंगरगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया । दो मिनट का मौन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी ।
पंचायत में काम ठप होने के विरोध में टंकी पर चढ़े कानिया सरपंच
इस अवसर डॉ विवेक माचरा ने युवा शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा की कैप्टन चंद्र चौधरी इस देश के वीर एवं निर्भीक सैनिक थे, जो दुश्मन की गोलियां लगने के बावजूद लड़ते रहे एवं दुश्मनों को मार गिराया । कैप्टन चौधरी में अपने लक्ष्य एवं मातृभूमि के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना थी । इस अवसर पर रामचन्द्र गोदारा, श्रवण कुमार भाम्भू, राकेश कुमार मुण्ड, भागुराम जाखड़, दयानन्द सारण सहित छात्रावास के छात्रों ने अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी।




















