Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक ली

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बुधवार को विधानसभा पहुंचे. जहां उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक ली. विधानसभा के ‘हां पक्ष’ लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. इस दौरान विधानसभा के मौजूदा सत्र को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. आज सदन में पेश होने वाले राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर में CMO में भी कई अहम योजनाओं से जुड़ी बैठकें लेंगे. वे दोपहर 2 बजे डूंगरपुर-रतलाम वाया बांसवाड़ा नई रेल लाइन परियोजना को लेकर भी बैठक लेंगे और इस प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे. वहीं, केंद्रीय भंडारण निगम के द्वारा भरतपुर में नए रेलवे टर्मिनल की स्थापना के प्रस्ताव को लेकर भी सीएम भजनलाल शर्मा बैठक लेंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे महाराणा प्रताप एवं ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट के संबंध में भी सीएम बैठक लेंगे. जबकि शाम 4:30 बजे प्रवासी राजस्थानी दिवस के संबंध में बैठक लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

Advertisement Box

विधानसभा में आज पारित होगा धर्मांतरण विरोधी बिल : राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 आज विधानसभा में पेश किया जाएगा. सरकार आज ही यह विधेयक पेश करवा सकती है. इसके तहत गुमराह कर, गलत सूचना के जरिए, बलपूर्वक, धमका कर, प्रलोभन या आनलाईन चैटिंग या किसी कपटपूर्ण साधन और विवाह का झांसा देकर धर्मांतरण करने पर प्रभावी रोक लगाने के प्रावधान किए गए हैं. दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास तथा 25 लाख रुपए तक जुर्माने का इस विधेयक में प्रावधान किया गया है. इस बिल को लव जिहाद पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. धर्मांतरण करवाने वाली संस्थाओं के परिसर को जब्त कर बुलडोजर चलाने का प्रावधान भी इस विधेयक में किया गया है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें