Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निकाय और पंचायत चुनाव की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध

जयपुर : प्रदेश में पिछले डेढ़ साल से निकाय-पंचायत चुनाव कराने मांग को लेकर कांग्रेस लगातार जोर शोर से इस मामले को उठा रही है. वहीं विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान भी आज कांग्रेस विधायकों ने निकाय और पंचायत चुनाव की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस विधायक सुबह 10:30 बजे विधायक आवास पर एकत्रित हुए और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए विधानसभा परिसर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. साथ ही सरकार से निकाय पंचायत चुनाव कराने की मांग की. कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर बैनर में लिखा कि मैं भजनलाल हूं मैं निकाय और पंचायत राज के चुनाव 5 साल पर नहीं करवाऊंगा.

संविधान की भी की शपथ : वहीं कांग्रेस विधायकों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान की रक्षा की भी शपथ ली और कहा कि किसी भी कीमत पर संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 73-74वें संविधान संशोधन के दौरान हर 5 साल में निकाय पंचायत चुनाव कराने का नियम बनाया गया था. लेकिन यह सरकार संविधान को ही कमजोर करने में लगी हुई है. उसकी ये लोग पालना नहीं कर रहे हैं. इसी को लेकर हम विरोध कर रहे हैं.

Advertisement Box

हम लगातार इसके लिए अपनी मांग उठा रहे हैं, हमने हस्ताक्षर अभियान चलाएं, जिलों में प्रदर्शन भी किए उसके बाद भी यह लोग नहीं मान रहे हैं. इसलिए हम विधानसभा में यह प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने संविधान की भी शपथ ली है कि यह कि हम हर परिस्थिति में संविधान की पालना करेंगे. लेकिन हम इनको बताना चाहते हैं कि आपने भी संविधान की शपथ ली है उसके बावजूद इसकी पालना नहीं कर रहे हैं. अगर कांग्रेस का प्रधान है, चेयरमैन या सरपंच है तो उसको नियम विरुद्ध हटाओ, भाजपा के मंत्री और विधायकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, यह तानाशाही कर रहे हैं. हमारे प्रधान को सस्पेंड किया उसको फिर बहाल किया आधे घंटे में फिर सस्पेंड कर दिया. इस तरह की तानाशाही कर रहे हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें