Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सदन में हंगामा: कांग्रेस की महिला विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की, प्रश्नकाल और शून्यकाल प्रभावित

जयपुर : विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान जमकर शोर शराबा हुआ, जिसके चलते प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. कांग्रेस विधायकों की ओर से वेल में आकर नारेबाजी के चलते विधानसभा स्पीकर ने सदन के कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी. फिर जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तब भी कांग्रेस विधायक वेल में नारेबाजी करते रहे. जिस पर विधानसभा स्पीकर ने कहा कि स्थगन प्रस्ताव ज्यादातर कांग्रेस के विधायकों के लगे हुए हैं इसलिए अपनी सीटों पर चले जाएं. लेकिन कांग्रेस के विधायक हंगामा करते रहे उसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 तक के लिए स्थगित कर दी. इस दौरान कांग्रेस की महिला विधायकों और मार्शल के बीच धक्का मुक्की भी हुई.

जूली को पूरक प्रश्न पूछने से रोका : दरअसल प्रश्नकाल के दौरान खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर ने लूट, डकैती, नकबजनी के मामलों को लेकर सवाल पूछा था और कहा था कि बिना गिरफ्तारी के माल कैसे बरामद हो गया पुलिस और अपराधियों के बीच सांठगांठ है. जिस पर मंत्री ने जवाब दिया कि कई बार मुजरिम माल छोड़कर भाग जाते हैं, कुछ मामलों में ऐसा ही हुआ है कि मुजरिम ट्रक और मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए थे.

Advertisement Box

विधानसभा में हंगामा: इस पर कांग्रेस विधायक असंतुष्ट हो गए. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष कुछ बोलना चाह रहे थे तो विधानसभा स्पीकर ने उन्हें सवाल पूछने से रोक दिया और कहा कि यह आपके विधानसभा क्षेत्र का मुद्दा नहीं है खानपुर का मुद्दा है, इस पर जूली ने कहा कि आपका यह रवैया ठीक नहीं है. स्पीकर ने कहा कि खानपुर का मामला है तो विधायक ही पूछेंगे. इसके बाद जूली और तमाम कांग्रेस के विधायक वेल में आ गए और जोर-जोर से बोलने लगे स्पीकर ने तब भी कहा कि यह मामला खानपुर का है. हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इसके बाद जब सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुई तो कांग्रेस के विधायक वेल में नारेबाजी करते रहे. वहीं वेल में नारेबाजी के दौरान कांग्रेस की महिला विधायकों और मार्शल के बीच धक्का मुक्की हुई. हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन के कार्यवाही दोपहर 2 तक के लिए स्थगित कर दी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें