Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झालावाड़ में किसानों का महापड़ाव जारी, सड़क पर दाल बाटी की पंगत, बातचीत बेनतीजा रही

झालावाड़ : जिले में किसानों ने अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर मिनी सचिवालय में महापड़ाव जारी रखा है. किसानों ने खुले आसमान के नीचे रात बिताई, जबकि प्रशासन के अधिकारियों से राज्य और केंद्र स्तर पर उनके मुद्दों पर कोई आश्वासन नहीं मिला. सोमवार रात को यहां किसानों ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारी. हालांकि देर शाम डीएम सहित प्रशासन के अधिकारियों से किसान नेताओं ने उनकी मांगों को लेकर चर्चा की लेकिन राज्य तथा केंद्र स्तर के मामलों में किसी प्रकार का आश्वासन किसान नेताओं को नहीं मिल पाया. जिसके बाद किसानों ने महापड़ाव जारी रखने की बात कही.

किसानों की प्रमुख मांगें: किसानों ने कई मुद्दों पर प्रशासन से चर्चा की, जिनमें बिजली के निजीकरण, कृषि क्षेत्र में जीएसटी का समाप्ति, लाभकारी मूल्य, किसान कल्याण कोष और सहकारी समितियों की गड़बड़ियों की जांच शामिल थीं. इसके अलावा, किसानों ने कृषि उपकरणों की उपलब्धता, खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था, अवैध वसूली और मंडियों में सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की. जिलाधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने किसान प्रतिनिधिमंडल को स्थानीय स्तर पर समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया, लेकिन राज्य और केंद्र स्तर के मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. डीएम कक्षा में वार्ता करने पहुंचे 4 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री तुलसाराम, प्रांत महामंत्री अंबालाल, प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह, संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी शामिल रहे.

Advertisement Box

रात को सड़क पर लगाई पंगत,लिया दाल बाटी खाने का मजा : बातचीत विफल होने के बाद किसानों ने मिनी सचिवालय के बाहर सड़क पर पंगत लगाई और दाल बाटी का लुत्फ लिया. इसके साथ ही, किसानों ने भजन कीर्तन भी किए और ढोल मंजीरे की धुन पर डांस करते हुए विरोध जताया. मिनी सचिवालय के सामने से गुजर रहे सिटी फोरलेन पर किसान दोना पत्तल लगाकर दाल बाटी खाने का मजा लेने लगे. यहां खुले आसमान के नीचे किसानों ने रात गुजारी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें