Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में 2.81 लाख लागत से कमरा निर्माण की घोषणा

स्वर्गीय श्रीमती तीजां देवी धर्मपत्नी लूणाराम गोदारा उदरासर की स्मृति में संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में 2.81 लाख लागत से कमरा निर्माण की घोषणा

शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं ने युग निर्माण की आधारशिला रखी है – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य

Advertisement Box

श्री डूंगरगढ़ , महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में भवन निर्माण कार्य एवं प्रस्तुत एजेण्डे पर चर्चा की गई ।

बैठक में संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में घोषणा/प्रस्ताव

1 कमरा निर्माण स्वर्गीय श्रीमती तीजां देवी धर्मपत्नी श्री लूणाराम पुत्र तारुराम जी गोदारा उदरासर की स्मृति में सुपुत्र भंवरलाल, सन्तोष कुमार, ओमप्रकाश, बजरंगलाल गोदारा द्वारा 2.81 लाख की लागत से बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा की एवं सौजन्यकर्ता सन्तोष कुमार गोदारा ने एक लाख रुपये की राशि मैनेजमेंट को सौंपी ।

2 बैठक में आगामी 29 सितम्बर को लोकनायक लूणाराम जी सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई ।

कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, स्पीकर ने जताई नाराजगी

3 बैठक में सम्पतमल पुत्र खेताराम जी दुसाद श्रीडूंगरगढ़ ने 2.81 लाख रुपये कमरा निर्माण की पूर्व घोषित राशि मैनेजमेंट को सौंपी ।

4 बैठक में समाज के गौरवशाली इतिहास में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हेतु 11 हजार रु न्यूनतम राशि के अधिकाधिक सदस्य बनाने की रुपरेखा पर चर्चा की ।

5 दोनों छात्रावासों की चल रही शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई ।

बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दानदाताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के माध्यम से युग निर्माण की आधारशिला रखी है, जिसमें आने वाले समय में मजबूत शिक्षा व्यवस्था होगी । आर्य ने संस्था के गौरवशाली इतिहास हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संस्था से जुड़ने का आह्वान किया ।

बैठक में पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, चौधरी रामचन्द्र गोदारा, भंवरलाल खिलेरी, सन्तोष कुमार गोदारा, गोपालराम खिलेरी, रामेश्वर लाल जाखड़, हनुमान महिया, दौलतराम सारण, हरिराम भाम्भू, जयसिंह कुलड़िया, सोमवीर, दलीप कुमार, प्रहलाद भाम्भू, श्रीराम भाम्भू, दयानन्द बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण आदि उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें