Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माहेश्वरी कुलदेवी का तृतीय जागरण होगा 28 को

कुलदेवी बधर माता सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी की अध्यक्षता में हुई बैठक

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) माहेश्वरी कुलदेवी का तृतीय जागरण व महाप्रसाद का जिला स्तर का भीलवाड़ा में संजय कॉलोनी माहेश्वरी भवन में नवरात्रि में आष्विन शुक्ल छठ रविवार 28 सितंबर को आयोजन होगा। इस हेतु कुलदेवी बधर माता सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी पूर्व पार्षद की अध्यक्षता में जागरण के विषय में विस्तार से चर्चा हेतु रामस्नेही पैलेस में बैठक हुई।

Advertisement Box

जिला मंत्री देवेन्द्र सोमानी के अनुसार पूरे देश के माहेश्वरी परिवारों की कुलदेवी बधर माता आस्था का केंद्र है एंव कुलदेवी परिवारों की संख्या के अनुसार देश में भीलवाड़ा जिला प्रथम स्थान रखता है। 14 माहेश्वरी गोत्र जिसमें सोमानी, छापरवाल, गदिया, हिंगड़, बिल्या, मर्दा, बागड़ी, परसावत, मेनानी, मेहनानी, मक्कड, थिरानी, दुजारी व कसेरा गोत्र की बधर माता कुलदेवी है जो चित्तौड़गढ़ जिले में ताणा गांव के पास कानड खेड़ा की ऊंची पहाड़ी पर विराजमान है।

अमेरिका में हरियाणा के युवक की दर्दनाक मौत, 45 लाख खर्च कर गया था सपनों की तलाश में

जिला मंत्री सोमानी के अनुसार जागरण कार्यक्रम में माता रानी की चौकी होगी व भजन गायकार द्वारा माता रानी के भजनों की प्रस्तुति होगी। बैठक में जागरण कार्यक्रम हेतु विस्तार से चर्चा की गई एंव साथ ही क्षैत्रवार प्रतिनिधियों को प्रत्येक परिवार से सम्पर्क करने की जिम्मेदारी सोपीं गई। बैठक में बालमुकुंद सोमानी, बृजमोहन सोमानी, बद्रीलाल सोमानी, लक्ष्मी नारायण सोमानी, भेरूलाल सोमानी, गोपाललाल सोमानी, सत्यनारायण सोमानी, श्रीमती वंदना सोमानी, महेश सोमानी, अरुण सोमानी, गोपाल सोमानी, कैलाश गदिया, दिनेश छापरवाल, शिवनारायण सोमानी आदि उपस्थित थे।

अंत में जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस बार अपरिहार्य कारणों के कारण भ्रमण कार्यक्रम स्थगित किया गया। समिति का उद्देश्य रहेगा कि हमारे परिवार में किसी भी सदस्य को कोई परेशानी आती है तो मदद करने का प्रयास रहेगा। बैठक का संचालन समिति के जिला मंत्री देवेन्द्र सोमानी ने किया।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें