Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्वांचल जन चेतना समिति शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित करेगी नया आयाम: रजनीश वर्मा

पूर्वांचल जन चेतना समिति व यूनेस्को ने 71 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मान

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति व जिला यूनेस्को एसोसिएशन तथा मणी एजुकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में आजाद नगर स्थित पीएफसी गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के 71 शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

Advertisement Box

समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं कवि प्रहलाद पारीक ने की। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) रामेश्वर बाल्दी थे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, आजाद शर्मा, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, मनी एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष विभोर त्रिवेदी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम सयोजक रजनीश वर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के 71 शिक्षक और शिक्षिकाओं को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने संस्था के बारे में जवाहर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत किया जा रहे हैं कार्यों के बारे में भी बताया साथ ही कहा कि पूर्वांचल जन चेतना समिति यूनेस्को के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगी। समारोह में मणी एजुकेशन सोसायटी की सचिव अनुराधा झा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें कई बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूनिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘ब्रह्मांड की रजिस्टर्ड चोर पार्टी’, गहलोत को दी नसीहत

इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीशचंद्र मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, संगठन मंत्री कमलेश जादू, मणी एजुकेशन सोसाइटी के ऋषि राज, मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा, वैभव जोशी, पूर्वांचल जन चेतना समिति के सदस्य कामेश्वर झा, आकाश झा, फुल झा, शिल्पी, चिराग टेलर, सहित सैकड़ो शिक्षक और शिक्षिकाएं व संस्थाओं के सभी पदाधिकारी सदस्य भी उपस्थित थे। संचालन यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने किया।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें