Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मादक पदार्थ तस्कर पप्पू की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर, 2 करोड़ का फार्महाउस ध्वस्त

झालावाड़: जिला पुलिस का अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. यहां पुलिस ने जिले के बड़े मादक पदार्थ तस्कर पप्पू तंवर उर्फ टोल की अवैध संपत्ति को वन विभाग की टीम के साथ मिलकर जमींदोज कर दिया. बिल्डिंग को जमींदोज करते समय भारी पुलिस बल मौजूद रहा. पप्पू तंवर उर्फ टोल महुआखोह का निवासी है, जिसकी ओर से घाटोली सरहद क्षेत्र के मानपुरा में करीब 2 करोड़ रुपए लागत से आलीशान फार्महाउस का निर्माण किया जा रहा था. यह निर्माण वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करके किया जा रहा था, जिस पर वन विभाग ने आज बुलडोजर चला दिया.

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नशा तस्कर पप्पू तंवर उर्फ टोल के खिलाफ विभिन्न थानों में सात प्रकरण दर्ज है, जिसमें से पांच प्रकरण मादक पदार्थ तस्करी के हैं. आरोपी पप्पू तंवर उर्फ टोल पर मादक पदार्थ निर्माण, परिवहन और खरीद फरोख्त के प्रकरण दर्ज हैं. मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित धन से ही पप्पू तंवर की ओर से वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर करीब 2 करोड़ रुपए लागत से आलीशान फार्महाउस निर्माण किया जा रहा था.

Advertisement Box

अकलेरा डीएसपी के नेतृत्व और असनावर, अकलेरा तथा भालता थाना पुलिस के करीब 60 जवानों की मौजूदगी में रविवार को वन विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है. मादक पदार्थ तस्करों की अवैध संपत्ति को जमींदोज करने की झालावाड़ जिले में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है. गौरतलब है कि झालावाड़ पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के परिवहन, उनकी खरीद-फरोख्त और निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की ओर से नशा तस्करी करने वाले लोगों की अवैध संपत्ति की जानकारी जुटा कर उन्हें जमींदोज करने का कार्य किया जा रहा है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें