Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चाय का ऑर्डर कैंसिल होने पर बढ़ा विवाद, मामला पहुंचा थाने

चूरू: जिले में हाईवे से गुजर रहे एसयूवी सवार ग्राहकों नें जाति को लेकर चाय का ऑर्डर कैंसिल कर दिया. चाय वाले और ग्राहकों के बीच बहस का यह पूरा वीडियो सामने आया है. इस पूरे प्रकरण में सांड़वा थाने में एससी, एसटी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.

सांड़वा थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि थाना इलाके के एक शख्स ने थाने में दी. रिपोर्ट में बताया कि उसकी चाय और नाश्ते की दुकान है. 5 सितंबर को बीकानेर के नोखा की ओर से उसकी दुकान के आगे एक एसयूवी गाड़ी आकर रुकी और उसमें से कुछ लोगों ने उतर कर उसे चार चाय का ऑर्डर दिया. इसी दौरान गाड़ी सवार लोगों में से एक शख्स ने आकर मुझसे मेरा नाम और मेरी जाति पूछी. नाम और जाति बताने पर सभी लोग खड़े होकर वहां से जाने लगे.

Advertisement Box

पीड़ित ने दर्ज मामले में बताया कि मैंने उनसे कहा कि आपने चाय का ऑडर दिया था और चाय बनकर तैयार है तो उन्होंने कहा- हमें यहां बनी चाय नहीं पीनी. पीड़ित ने दर्ज मामले में बताया कि उसने जब चाय के पैसे मांगे तो गाड़ी सवार लोगों ने पैसे देने से मना करते हुए धमकी दी.

सीओ करेंगे मामले की जांच : सांड़वा थानाधिकारी करतार सिंह नें बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर सांड़वा थाने में बीएनएस की धाराओ में एससी, एसटी एक्ट में बीकानेर के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच सीओ प्रहलाद राय को सौंपी है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें