चूरू में विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर दी गई। सवेरे जब ससुर उठा तो महिला कमरे में खून से लथपथ मिली। मामला जिले के सरदारशहर के वार्ड 45 में रविवार तड़के करीब 4 बजे का है।
लायंस क्लब भीलवाड़ा ने मुख्यालय पर मनाया शिक्षक दिवस, 21 को किया सम्मानित
सरदारशहर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि पूनम पारीक (25) पत्नी कपिल पारीक की गला रेंतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए मृतका के देवर हितेश पारीक (24) को हिरासत में लिया है। हितेश मोहल्ले में किराने की दुकान चलाता है। घटना के समय पूनम के पति कपिल पारीक हैदराबाद में थे, जहां वो बिल्डिंग मटेरियल का काम करते हैं।
थाना अधिकारी ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को हत्या की वजह माना जा रहा है।
पूनम के मामा इंदरचंद पांडिया ने पुलिस से सही जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सही जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
पूनम बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के डेलवा गांव की रहने वाली है। पूनम की शादी 2020 में सरदारशहर के कपिल पारीक पुत्र गिरधारी पारीक से हुई थी। दोनों के एक 4 साल की बेटी भावना है।




















