Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘सचिन पायलट आई लव यू’ के नारों के बीच सांवरिया सेठ मंदिर में मनाया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उदयपुर : प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज जन्मदिन है. सचिन पायलट इस बार अपना जन्मदिन मेवाड़ के सांवरिया सेठ में मना रहे हैं. इससे पहले पायलट उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया. वहीं, कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का माला पहनकर और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया. इस दौरान ‘सचिन पायलट आई लव यू’, ‘प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो’, ‘जब-जब सचिन पायलट बोला है, राज सिंहासन डोला है’ जैसे नारे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लग रहे थे.

मीडिया से बातचीत में क्या बोले पायलट : डबोक एयरपोर्ट पर पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज इस पवित्र भूमि पर सांवरिया सेठ के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा. पूरे प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं. ऐसे में भगवान से कामना करता हूं सब लोग सुरक्षित रहें और जो लोग कठिनाइयों में हैं, उनकी मदद ऊपर वाला करे. यही भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं. प्रदेश और देशवासियों में सुख चैन अमन की कामना करता हूं.

Advertisement Box

पायलट ने कहा कि युवाओं को अवसर मिलते रहे. हम सब मिलकर इस प्रदेश की उन्नति की लिए काम करते रहें. कार्यकर्ताओं ने जिस तरह का जोश प्रकट किया उसके लिए आभार. मेवाड़ में सदैव कांग्रेस मजबूत रही है और इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए हैं, यह दिखाता है कि आने वाले समय में हम और मजबूती से अपने कार्यकर्ताओं को ताकत देंगे. जनता का विश्वास और मन जीतेंगे. पायलट ने कहा कि 3 साल बाद में फिर से कांग्रेस पार्टी की बंपर वापसी होगी.

सचिन पायलट के 48 वें जन्मदिन पर बधाइयों का दौर जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सचिन पायलट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके जन्मदिन की बधाई दी है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें