समाज की रीढ़ की हड्डी है शिक्षकगण, विद्यार्थियों को करते उच्च शिक्षा प्रदान: लायन पवन पवार
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब भीलवाड़ा ने मुख्यालय, सुभाष नगर, भीलवाड़ा में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष, लायन पवन पंवार एडवोकेट ने की। इस विशेष अवसर पर, जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के उन 21 शिक्षकों, प्रोफेसरों, और लेक्चर को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस आई हॉस्पिटल के इंचार्ज जेके बागड़ोदिया, विशिष्ट अतिथि डॉ. पीएम बेसवाल, और रीजन एडवाइजर लायन सुधीर राठी उपस्थित थे। अध्यक्ष पवन पवार ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को समाज की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी मेहनत से विद्यार्थियों में देश भक्ति और देश के प्रति भावना का संचार करते हैं और उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करते हैं, जिससे वे विभिन्न क्षैत्रों में देश का नेतृत्व करते है। मुख्य अतिथि जेके बागड़ोदिया और लायन सुधीर राठी ने भी शिक्षकों की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बांधों में पानी की जबरदस्त आवक, बीसलपुर बांध के खुले आठ गेट, जवाई बांध भी लबालब
लायंस क्लब भीलवाड़ा ने सभी सम्मानित शिक्षकों को श्रीफल, शॉल और माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। शिक्षकों ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। लायंस क्लब के सचिव राजेश ढाका ने बताया कि इस अवसर पर लायंस क्लब के राकेश पगारिया, भवानी शंकर दुधानी, प्रवीण गर्ग, केसी अजमेरा, विनोद जैन, ओमप्रकाश काबरा, बीजी झंवर, राजेश पालरिया, अतुल पारीक, भूपेश सांभर, रामगोपाल पारीक सहित कई सदस्य, पदाधिकारी और लायंस आई हॉस्पिटल के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लायन ललित सांखला एडवोकेट ने किया।




















