ग्रामीण क्षेत्र मे लगे नर्सेंज की समस्याओं से प्रभारी सचिव को कराया अवगत
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में देर रात चिकित्सा शिक्षा प्रभारी सचिव अंबरीश कुमार का निरीक्षण के लिए आने पर राजस्थान नर्सेज यूनियन ने स्वागत किया और नर्सेंज का मांग पत्र सौंप समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया कि ग्रामीण जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने ग्रामीण क्षेत्र मे लगे नर्सेंज की समस्याओं से प्रभारी सचिव को अवगत कराया।
सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सीएमएचओ डॉ.संजीव शर्मा को बुलाया और नर्सेंज की समस्यायों को तुरंत समाधान हेतु निर्देश दिए। जिला प्रवक्ता गिरिराज ने महात्मा गाँधी चिकित्सालय मे रिक्त पदों को जल्द भरने का आग्रह किया। यूनियन उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया, अंकित काबरा साथ रहे।




















