सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों ने पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा ने मामले पर सख्ती दिखाते हुए लूणकरनसर और नापासर थानाधिकारियों को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
IMD ने पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया, जानें आज का मौसम अपडेट
दोनों इलाकों में एक ही सप्ताह में हुए हादसों में दो लोगों की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आईजी शर्मा ने पहले ही थानाधिकारियों को सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमें हॉटस्पॉट चिन्हित करना, वाहनों की सख्त चेकिंग करना और सड़क सुरक्षा से जुड़े सुधारात्मक कदम उठाना शामिल था।




















