Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंचायत और निकाय चुनाव में GST बनेगा भाजपा का हथियार, प्रदेशभर में चलाएगी जन चेतना अभियान

जयपुर: केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी स्लैब कम करके मध्यम वर्ग और गरीबों को महंगाई से बड़ी राहत दी है. आम आदमी को सीधे तौर पर मिलने वाली इस राहत से जुड़े मुद्दे को भाजपा आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में रामबाण की तरह इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. जीएसटी स्लैब कम होने के बाद अब भाजपा प्रदेश भर में एक जन चेतना अभियान चलाएगी. इस अभियान के तहत पार्टी केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में दी गई राहत की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ कुटीर उद्योग और ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने का संदेश भी देगी.

महंगाई दर कम होगी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जीएसटी संशोधन आम जनता और महिलाओं के लिए राहत की नई किरण लेकर आया है. जीएसटी के सरलीकरण से आम उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. यही नहीं, एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

Advertisement Box

राठौड़ ने कहा कि देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है. जब दुनिया में महंगाई दर बढ़ रही है, उस समय भारत में महंगाई दर कम हो रही है. 2014 में जब भारत में महंगाई दर 9.8 फीसदी थी, वह घटकर 2.1 फीसदी रह गई है. अब जीएसटी में जो राहत दी गई है, उसके बाद महंगाई दर और घटकर 1 फीसदी पर आ सकती है. राठौड़ ने कहा कि हमारी जीडीपी बढ़ रही है.

चलेगा जन चेतना अभियान: राठौड़ ने कहा कि जीएसटी स्लैब में दी गई राहत के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जन चेतना अभियान चलाया जा रहा है. जीएसटी में बदलाव के बाद कुटीर उद्योग को एक बड़ा बूस्ट (प्रोत्साहन) मिलेगा. कुटीर उद्योग पनपेगा तो ‘लोकल फॉर वोकल’ भी बढ़ेगा. अभियान के जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें. साथ ही जो उद्यमी हैं, उनसे भी आग्रह किया जाएगा कि वे ऐसी वस्तुओं का निर्माण और उत्पादन करें कि हमें बाहर से आयात न करना पड़े. इससे उत्पादन भी बढ़ेगा. देश व प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे. हम आत्मनिर्भर भारत बना सकेंगे.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें