Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश को मिली 162 नई रोडवेज बसें, कैंची धाम के लिए शुरू होंगी दो सुपर लग्जरी बसें

जयपुर: प्रदेश को शनिवार को 162 नई रोडवेज बसें मिली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर नई बसों को हरी झंडी दिखाई. रोडवेज प्रशासन ने करीब 300 नई बसों की खरीद की. मुख्यमंत्री ने दो सुपर लग्जरी बस और 160 एक्सप्रेस बसों को आज हरी झंडी दिखाई. दोनों सुपर लग्जरी बसें कैंची धाम उत्तराखंड के लिए संचालित होगी. डिप्टी सीएम एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा एवं विधायक गोपाल शर्मा समेत रोडवेज और परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे. 10 सुपर लग्जरी बसें पहले ही दिल्ली रूट पर शुरू हो चुकी है.

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि आमजन को सस्ती सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधा देने को नई बसों की बजट में घोषणा की गई थी. मुख्यमंत्री ने रोडवेज के लिए बजट में 500 बसों की सौगात दी. आज 162 बसें रोडवेज को दी. राजस्थान रोडवेज को 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस और 12 नई सुपर लक्जरी बसें हाल में मिली है.

Advertisement Box

परिवहन मंत्री बैरवा ने बताया कि आने वाले समय में करीब 800 बसें और आएगी. रोडवेज यात्रियों को भी अच्छी सुविधा मिले, इसके लिए काम कर रहे हैं. धार्मिक स्थान पर भी रोडवेज की बसें चलेंगी. सुपर लग्जरी बसों में यात्रियों के लिए आगे और पीछे एलइडी लगवाए हैं. सीट आरामदायक है. हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग सुविधा है. बस के अंदर एयर क्वालिटी अच्छी बनाए रखने के लिए रूफ हैच वेंटीलेशन सिस्टम है. आधुनिक तकनीक युक्त व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम और महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं.

बैरवा ने कहा कि इस बार इंद्रदेव की मेहरबानी से प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है. मुख्यमंत्री कहते हैं कि बंसीवाले की कृपा है. मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में भेजा है. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दौरा किया जा रहा है. तेज बारिश और बाढ़ से नुकसान की भरपाई के लिए प्रभारी मंत्रियों से जानकारी लेकर राहत पहुंचाई जाएगी. किसानों की फसलों का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें