Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांधी सागर डैम से पानी छोड़ा गया, चंबल में उफान से कोटा तक अलर्ट जारी

कोटा: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित चंबल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर डैम में लगातार पानी की आवक बनी हुई है. डैम का जलस्तर 1308.07 फीट तक पहुंच गया है. इसी वजह से लेवल मेंटेन करने के लिए गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है. इसके चलते राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कोटा और धौलपुर तक चंबल नदी में तेज बहाव रहेगा. इसको देखते हुए कोटा जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और निचली बस्तियों में एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं.

57339 क्यूसेक पानी छोड़ा: जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी और सहायक अभियंता नीतिका पारेता ने बताया कि शनिवार दोपहर 3:00 बजे गेट खोलकर 57339 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई है. गांधी सागर डैम की भराव क्षमता 1312 फीट है, जिसमें कुल 7164.94 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी आ सकता है. फिलहाल डैम में 6449.32 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी पहुंच चुका है. वर्तमान में 1.65 लाख क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, इसलिए गेज 1308 फीट पर ही गेट खोल दिए गए हैं.

Advertisement Box

कोटा बैराज से होगा 90 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज: चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में स्थित राणा प्रताप सागर बांध से करीब 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं, बूंदी जिले के जवाहर सागर बांध से भी गेट और मशीन के जरिए पानी डिस्चार्ज हो रहा है. नीतिका पारेता ने बताया कि शाम 4:30 बजे तक यह पानी कोटा पहुंचेगा, जिसके बाद कोटा बैराज से 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा. पानी की स्थिति को देखते हुए चंबल की नयापुरा छोटी पुलिया पर यातायात को बंद कर दिया गया है. साथ ही बहाव क्षेत्र से लोगों को दूर रहने की मुनादी करवाई जा रही है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें