जैन संस्कार विधि
हमारी निधि
जैन संस्कार विधि से श्रीडूंगरगढ़ में संपादित हुआ
जन्म दिवस संस्कार
तेयुप श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अभातेयुप निर्देशित त्रिआयामी लक्ष्यों की ओर सतत गतिमान है। दिनांक- 05-09-2025 शुक्रवार को सुश्री विनीता गोलछा का जन्म दिवस संस्कार
सुमित जी बरडिया की प्रेरणा से जैन संस्कार विधि द्वारा परिवारजनों,तेयुप व किशोर मंडल के पदाधिकारी,MBDD संयोजक, सहसंयोजक ,कार्यकर्ता की उपस्थिति मे मनाया गया।
इस कार्यक्रम में परिषद से जैन संस्कारक प्रदीप जी पुगलिया व चमन जी श्रीमाल ने निर्दिष्ट विधि विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।
मांगलिक कार्यक्रम का आगाज सामूहिक नमस्कार महामंत्र से किया गया। इस अवसर पर संस्कारक की प्रेरणा से *विनीता जी गोलछा ने जी 1 महीने तक ॐ भिक्षु माला फेरने का संकल्प लिया।
बैंक खातों से ठगी का खेल, जांच में 19 करोड़ से ज्यादा के ट्रांजेक्शन का खुलासा, गैंग का सरगना गिरफ्तार
तेयुप अध्यक्ष विक्रम जी मालू, उपाध्यक्ष चमन जी श्रीमाल,मंत्री पीयूष जी बोथरा, सहमंत्री सुमित जी बरडिया,कोषाध्यक्ष दीपक जी छाजेड़,MBDD संयोजक ईश्वरचंद जी चौरड़िया,किशोर मंडल से मुदित जी पुगलिया, ऋषभ जी झाबक* व परिवारजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
तेयुप से विक्रम जी मालू व प्रदीप जी पुगलिया* ने जैन संस्कार विधि से कार्यक्रम को संपादित करवाने के लिए गोलछा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़




















