Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, राजस्थान पुलिस में खेल कोटे से कांस्टेबल के 167 पदों पर भर्ती

जयपुर. खेलकूद के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों के लिए राजस्थान पुलिस के साथ जुड़ने का एक सुनहरा मौका आया है. खेल जगत से जुड़े युवाओं के लिए राजस्थान पुलिस में सेवा का अवसर खुला है. पुलिस मुख्यालय ने उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा के तहत कांस्टेबल के 167 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसकी आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर, 2025 से शुरू होगी और 1 अक्टूबर ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख रखी गई है. यह भर्ती उन प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुलिस बल का हिस्सा बनने का अवसर देगी, जिन्होंने विभिन्न खेलों में अपनी छाप छोड़ी है.

ई मित्र और जन सुविधा केंद्रों से होंगे आवेदन : एडीजी (पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 सितंबर से 01 अक्टूबर 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. आवेदन पत्र राजकॉम इंफो सर्विसेज लिमिटेड (RISL) द्वारा संचालित सभी ई-मित्र कियोस्क और जनसुविधा केंद्रो पर उपलब्ध होंगे.

Advertisement Box

वेबसाइट पर देख सकते हैं जानकारी : एडीजी पांडेय ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज, के लिए अभ्यर्थी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर दिनांक 4 सितंबर 2025 और स्थाई आदेश दिनांक 4 सितंबर का अवलोकन कर सकते हैं.

12वीं पास होना जरूरी : राजस्थान पुलिस में खिलाड़ी कोटे से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र होना जरूरी है. अभ्यर्थियों के चयन की निर्धारित प्रक्रिया है. जिसके तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा, फील्ड ट्रेल्स, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाता है. इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन होता है. विस्तृत जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.

इधर, राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के दस हजार पदों पर भर्ती की कवायद भी जारी है. विभिन्न जिला यूनिट बटालियन और पुलिस दूरसंचार में कांस्टेबल के दस हजार पदों पर भर्ती होनी है. इसके लिए 13 और 14 सितंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र अलग से राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें