Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

RAS की पत्नी से साइबर ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर उड़ाए साढ़े 7 लाख रुपए

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी लेयत अवरूप मासुर की पत्नी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। मामला क्रिश्चियनगंज निवासी रुचि माथुर (48) से जुड़ा है, जिन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को अधिकारी बताकर कहा कि उनके नाम से एक मोबाइल सिम जारी है, जिसका उपयोग आपत्तिजनक और उत्पीड़न संबंधी संदेश भेजने में किया जा रहा है। जब उन्होंने इस बात से इंकार किया, तो कॉलर ने उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी।

Advertisement Box

खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया

31 अगस्त को फिर कॉल आया और आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में केस चलने की बात कहकर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। आरोपी ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्हें बैंक अकाउंट की जानकारी साझा करनी होगी और केस की प्रक्रिया में सहयोग करना होगा। डर के चलते पीड़िता ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने को कहा

इसके बाद 2 सितंबर को कॉलर ने उनसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने को कहा। भयभीत पीड़िता ने कुल साढ़े सात लाख रुपए बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद कॉलर ने उन्हें और अधिक डराते हुए केस में आरोपी बनाए जाने की धमकी दी। तब जाकर उन्हें शक हुआ और उन्होंने पूरी घटना की जानकारी साइबर थाने को दी।

3 साल की बच्ची से रेप व हत्या मामले में मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक,जानिए क्यों

मामला दर्जकर जांच शुरू

साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता से ठगी करने वाले आरोपी की लोकेशन और बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी कॉल से सतर्क रहें और किसी भी परिस्थिति में अपनी निजी या बैंक जानकारी साझा न करें।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें