Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एलन मस्क के बाद क्या अब मार्क जकरबर्ग भी करेंगे राजनीति? ट्रंप ने दिए बड़े संकेत

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब अमेरिकी राजनीति में आ सकते हैं. शुक्रवार को व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों के डिनर पार्टी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके संकेत दिए. दरअसल, बैठक के दौरान ब्रिटेन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर एक पत्रकार ने जुकरबर्ग से बोलने के लिए कहा.

इस दौरान जुकरबर्ग असहज हो गए, जिस पर ट्रंप ने कहा कि यह आपके राजनीतिक करियर की शुरुआत है. धीरे-धीरे आप बोलने में माहिर हो जाएंगे. जुकरबर्ग से पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्रंप के साथ राजनीति में उतर चुके हैं.

Advertisement Box

एक्सियोस के मुताबिक मीटिंग के बाद जुकरबर्ग ने ट्रंप से कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि इस तरह के सवाल आएंगे. 41 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग का जन्म पेंस न्यूयॉर्क में हुआ था.

अमेरिकी राजनीति में आ चुके हैं ये टेक दिग्गज

अमेरिका की सियासत में टेक दिग्गजों का आना नया नहीं है. बायोटेक फर्म Roivant Sciences के सीईओ रहे विवेक रामास्वामी 2024 में रिपब्लिकन पार्टी के जरिए राजनीति में आए. ओहायो गवर्नर पद की रेस में भी विवेक शामिल रहे.

इसी तरह डिजिटल फिटनेस ऐप आप्टिव के एथन अग्रवाल, वेंचर कैपिटल Andreessen Horowitz के स्कॉट कुपोर जैसे टेक दिग्गज राजनीति में उतर चुके हैं. टेस्ला के एलन मस्क तो ट्रंप गवर्मेंट में प्रशासनिक पद पर भी थे.

600 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा मेटा

मार्क जुकरबर्ग डिनर मीटिंग में ट्रंप के बगल में बैठे थे. जुकरबर्ग ने डिनर पर बुलाने के लिए ट्रंप को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि हम यहां 2028 तक 600 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं.

इस दौरान कई टेक दिग्गज ट्रंप की तारीफ करते नजर आए. सैम ऑल्टमैन ने तो यहां तक कह दिया कि दुनिया में अब हम सबसे आगे बढ़ने जा रहे हैं. यह आपके बिना संभव नहीं हो सकता था.

मीटिंग में ट्रंप के पूर्व सहयोगी एलन मस्क मौजूद नहीं थे. बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक ट्रंप ने मस्क को न्यौता भिजवाया था, लेकिन मस्क ने मीटिंग में अपना एक प्रतिनिधि भेज दिया.

वहीं डिनर मीटिंग को ट्रंप ने सफल बताया. यह एआई के दौर में टेक कंपनियों के कामकाज को लेकर एक सामान्य बैठक बुलाई गई थी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें