Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रणजी ट्रॉफी कैंप में भरतपुर के तीन खिलाड़ियों को पहली बार मौका

भरतपुर: जिले के क्रिकेट इतिहास में गुरुवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई. पहली बार भरतपुर जिले से एक साथ तीन खिलाड़ियों का चयन राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए किया गया है. यह कैंप शुक्रवार, 05 सितंबर से राजसमंद के मिराज क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा.

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ियों में राइटहैंड ओपनर बैट्समैन कार्तिक शर्मा, लेफ्टआर्म फास्ट बॉलर आकाश सिंह और राइटहैंड ओपनर बैट्समैन अव्यांश सिंह शामिल हैं. इन खिलाड़ियों का चयन उनके राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं और राजस्थान सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है.

Advertisement Box

खिलाड़ियों का शानदार अनुभव और प्रदर्शन: इस बार राजस्थान से कुल 30 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया है. इनमें भरतपुर के तीनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है. आकाश सिंह पूर्व में अंडर-19 वर्ल्ड कप और आईपीएल खेल चुके हैं. कार्तिक शर्मा पिछले वर्ष रणजी ट्रॉफी में खेल चुके हैं. अव्यांश सिंह अंडर-23 राजस्थान टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इन तीनों खिलाड़ियों के चयन ने भरतपुर क्रिकेट को नई पहचान दी है और जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है.

जिला क्रिकेट संघ में मनाया गया जश्न: तीनों खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में खुशी का माहौल छा गया. मिठाइयां बांटी गईं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी सहित कई पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे. संघ पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने तीनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे रणजी ट्रॉफी में भरतपुर का नाम रोशन करेंगे.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें