Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस ने 121 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान, डोटासरा ने दिया आश्वासन

जयपुर: शिक्षक दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश भर से आए 121 सेवानिवृत शिक्षकों का पीसीसी मुख्यालय में सम्मान किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक हाकम अली और पितराम काला ने शिक्षकों को सम्मानित किया. इस मौके पर शिक्षकों के परिजन भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु भदोरिया ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक कांग्रेस विचारधारा को मानते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद अब पूरी तरह से कांग्रेस को राजस्थान में मजबूत करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में सदन से सड़क तक शिक्षकों की मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष करेंगे और सरकार को झुकने पर मजबूर करेंगे.

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर काम करेंगे, यदि कोई जिलाध्यक्ष उन्हें नहीं बुलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डोटासरा ने कांग्रेस विधायकों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े एक-एक शिक्षक को विद्यालय विकास समिति में सदस्य बनवाने की अनुशंसा करें.

पार्टी के भवन निर्माण में योगदान दें: डोटासरा ने शिक्षकों से अपील की कि मानसरोवर में पार्टी का नया मुख्यालय बन रहा है. शिक्षक उसमें अपनी श्रद्धा के अनुसार आर्थिक मदद करें. शिक्षकों को भी लगना चाहिए कि यह उन्हीं का कार्यालय बन रहा है और सबकी इसमें भागीदारी होनी चाहिए.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें