Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रोहिड़ा में तेंदुए का हमला, 12 साल की बच्ची की गर्दन दबोचकर ली जान, ग्रामीणों में दहशत

सिरोही : जिले के सरूपगंज क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है. उत्तमेश्वर महादेव मंदिर के पास रोहिड़ा थाना क्षेत्र में पैंथर के हमले में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई. मृतका की पहचान विमला पुत्री उजमाराम गमेती के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, विमला अपनी सहेलियों के साथ बकरियां चराकर घर लौट रही थी. उसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले पैंथर ने बच्ची पर हमला कर दबोच लिया. हमला इतना तेज था कि विमला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई.

वन विभाग के रेंजर प्रेम सागर ने कहा की धनारी के रोहिड़ा जोड़ फली में पैंथर के हमले से बालिका की मौत के मामले में मौके पर वन विभाग को टीम पहुंची और पिंजरा भी लगाया जा रहा है. लोगो को पैंथर से सतर्क रहने की अपील की जा रही है . रेंजर प्रेम सागर ने बाताया कि जल्द ही पैंथर को पकड़ा जाएगा. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना पूरी तरह पैंथर के हमले की है, क्योंकि आस-पास कई दिनों से उसके मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी.

Advertisement Box

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को पहले ही चेताया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए. गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बसंतगढ़ क्षेत्र में भी इसी तरह पैंथर का हमला हुआ था, जिससे लोगों में डर का माहौल है. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है. घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. ग्रामीणों ने मांग की है कि पैंथर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें