Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोड़ावना ग्रुप ने निकाली श्रीचारभुजा नाथ की शोभायात्रा, ठाकुरजी को जल विहार

बगीची में किया ठाकुर जी ने जल विहार, महिला मंडल ने दी भजनो की प्रस्तुतियां

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर पोड़ावना ग्रुप द्वारा जलझुलनी एकादशी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को जल विहार कराया गया। ग्रुप के गोपाल लाल सोमानी ने बताया की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ भक्तो के संग नाचते गाते हुए बगीची में पहुंची। जहां दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान मंदिर के आस पास जमा श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाते हुए माहौल को गुंजायमान कर दिया। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। उसके पश्चात भक्तोें द्वारा ठाकुर जी को जल विहार कराया गया। जहां बडा मंदिर के पुजारी विकास पाराशर ने पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद महाआरती हई।

Advertisement Box

हरियाणा में बारिश बनी आफत, इमारत गिरने से 16 बकरियों की मौत

उसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। अंत मे ठाकुरजी वापस आकर मंदिर में विराजमान हुए। आयोजन को सफल बनाने मे ग्रुप के शिव राठी, गोपाल लाल सोमानी, पवन मालीवाल, प्रहलाद भदादा, कैलाश बाहेती, सत्यनारायण तोतला, छीतरमल बाहेती, रामसहाय लढ़ा, महेश कचोलिया, राकेश सोमाणी, भंवर वैष्णव, भंवर शर्मा, निर्मल सोनी, विनोद शर्मा, कैलाश लढ़ा, राधा सोमाणी, संध्या काबरा, रूकमा कसारा, सरोज, हरि प्रकाश, लक्ष्मण कसारा, शिव बिरला, गौरव कसारा, सुरेश नागोरी, विवेक पटवारी, आदित्य मालीवाल, सरोज कचोलिया सहित कई श्रृद्वालओ का विशेष सहयोग रहा।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें