यमुनानगर : यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना के साथ लगते 200 स्कूलों में उपायुक्त ने छुट्टी की घोषणा कर दी है।
गौर रहे क यमुना के साथ लगते लापरा, कैत, मंडी सहित कहीं अन्य गांवों और सड़कों पर पानी घुस गया है, जिसके कारण घरों में रखा हुआ सामान पानी में बह गया है और फसलें भी नष्ट हो चुकी हैं। परेशान लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
लोगों का कहना है कि सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगी फसल नष्ट हो चुकी है। जहां-जहां पानी आया पानी के साथ रेत और मिट्टी आई है, जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। इसके अलावा घरों में पानी घूसने से रखा हुआ सामान भी बह गया। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि सरकार हमारी मदद करें।




















