Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केशोपुरा के 400 वर्ष पुराने गोपालजी मंदिर से चोरी का 15 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, मूर्तियां बरामद

जयपुर: राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके के केशोपुरा में करीब 400 वर्ष पुराने गोपालजी मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने महज 15 घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया. आरोपियों से अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के छत्र, नकदी समेत अन्य सामान बरामद कर लिया. वारदात में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त कर लिया.

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि 2 सितंबर को भांकरोटा थाने में पंडित रामस्वरूप शर्मा ने रिपोर्ट दी कि केशोपुरा के प्राचीन मंदिर से मूर्तियां, चांदी के छत्र, नकदी समेत अन्य सामान चोरी हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, रात एक बजे अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर कांच के शीशे को तोड़कर चोरी की. अगली सुबह पुजारी पूजा करने मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला.पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement Box

बरामदगी बड़ी चुनौती : पुलिस ने बताया कि मंदिर काफी पुराना होने के कारण आसपास के लोगों की धार्मिक भावनाएं मंदिर से जुड़ी हुई थी. चोरी के अगले दिन जलझूलनी एकादशी होने से मंदिर के ठाकुरजी नगर भ्रमण का दिन तय है. मंदिर से मूर्तियां और छत्र चोरी की बरामदगी बड़ी चुनौती बन गया. पुलिस ने एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल के निर्देशन में भांकरोटा थाना अधिकारी मनीष गुप्ता के नेतृत्व में स्पेशल टीमें बनाई. पुलिस ने डीएसटी वेस्ट और तकनीकी शाखा के सहयोग से चोरों की तलाश शुरू की. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए.

मंदिर व टोल के फुटेज खंगाले: मंदिर से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चोरों के हुलिए के आधार पर संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी. चोरों के संभावित रास्तों पर आने वाले टोल के फुटेज चेक किए. तकनीकी सहायता से संभावित संदिग्ध नंबरों का रूट देखा. पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी कुंदन सिंह केवट, अनिल, रघुवीर सिंह और हाकीम को गिरफ्तार किया. इनसे चुराई मूर्तियां, छत्र एवं नकदी बरामद कर ली. आरोपियों को दौसा में बयाना रोड से पकड़ा. ये आगरा की ओर भागने की फिराक में थे.

और खुलासे संभव:पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे. ये ट्रक में साथ चलकर सुनियोजित तरीके से मंदिर और मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में अन्य जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है. इनसे और भी वारदात खुलने की संभावना है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें