Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस ने ‘चारा-चोरों’ से समझौता कर लिया है, इसलिए जनता आप पर उंगली उठा रही है

जयपुर : विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस स्मार्ट मीटर, जर्जर स्कूल, खराब कानून व्यवस्था, अतिवृष्टि और फसल खराबा सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इन्हीं मुद्दों को लेकर भजनलाल सरकार पर आरोप लगाए. जूली के आरोपों पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने तीखा पलटवार किया. बेढम ने मंगलवार देर रात बयान जारी कर कहा कि जूली अपनी गिरेबान में झांक लें तो उन्हें पता लग जाएगा कि उनकी सरकार में राज्य अपराधियों का गढ़ बन गया था. महिला अपराध में देश में शीर्ष पर था राजस्थान.

अपनी सरकार के समय को याद करें: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आरोपों पर कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. जूली प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं, मगर वे यह भूल गए कि उनकी पार्टी के शासन में राजस्थान अपराधों का गढ़ बन गया था. महिला अत्याचार में देश के अग्रणी प्रदेशों में राजस्थान था. महिलाएं घरों से निकलने से डरती थी. सरकार इस कदर बेशर्म हो चुकी थी कि उनके मंत्री ने विधानसभा में मर्दों का प्रदेश कहकर महिलाओं का अपमान किया. जनता यह सब भूलने वाली नहीं है. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता स्मार्ट मीटर को लेकर दोगला व्यवहार कर रहे हैं. उनकी सरकार के कार्यकाल में ही प्रदेश में डेढ़ करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का टेंडर जारी किया था और लगभग साढ़े पांच लाख स्मार्ट मीटर लगा भी दिए थे.

Advertisement Box

कांग्रेस की ‘चारा चोर’ से दोस्ती: बेढम ने कहा कि कांग्रेस की चिंता जायज है, क्योंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्यों की झड़ी लगी है. कांग्रेस नेताओं के पास मुद्दों की भारी कमी है, इसलिए गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा से भाग रहे हैं. उन्हें सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए. जूली को वो समय याद करना चाहिए, जब नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें बोलने से उन्हीं की पार्टी के लोगों ने रोका था. कांग्रेस गुटों में बंटी है, जबकि भाजपा पूरी तरह एकजुट है. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में चारा चोरों से दोस्ती कर ली. अब जनता को गुमराह करने वोट चोरी जैसे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और आगे भी ना करेगी. कांग्रेस का चाल चरित्र जनता के सामने आ चुका है. जनता जान चुकी कि कांग्रेस वोट की राजनीति के लिए भ्रष्ट लोगों के साथ भी गठबंधन करती है.

ये कहा था जूली ने: बता दें कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आज राजस्थान बदहाल है. किसान और आमजन बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित है. लोगों के मकान गिर रहे हैं, कच्ची बस्ती में पानी भरा है. सड़कें जर्जर हैं और किसानों की फसल तबाह हो चुकी है, लेकिन सरकार ने कोई राहत नहीं पहुंचाई. इन लोगों ने केवल दावे किए, जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ. शिक्षा के क्षेत्र में कालीबाई को पाठ्यक्रम से हटा दिया. दिवंगत हो चुके स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि नहीं दी गई. इंग्लिश मीडियम स्कूल में अभी तक टीचरों की नियुक्ति नहीं की गई है. साथ ही निकाय और पंचायत चुनाव सरकार नहीं करवा रही है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें