Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यात्री कृपा ध्यान दें! मंडोर सुपरफास्ट और जोधपुर आने वाली ये ट्रेनें आज के लिए रद्द

जोधपुर : दिल्ली साइड से जोधपुर आने वाली तीन प्रमुख ट्रेनें बुधवार को रद्द रहेंगी. जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन (22995) दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन (22482) दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन (22421) दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द रहेंगी. ट्रेनों का संचालन 1 ट्रिप के लिए रद्द किया गया है. उपरोक्त ट्रेनों का संचालन उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-98 पर तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने की वजह से प्रभावित हो रहा है.

त्योहार पर यात्रियों के घर आवागमन की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच 27 सितंबर से 14 ट्रिप के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन 04827, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 27 सितंबर से 27 दिसंबर तक (14 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार को सुबह 11.30 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

Advertisement Box

इसी प्रकार ट्रेन 04828, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल 28 सितंबर से 28 दिसंबर तक (14 ट्रिप) बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी. ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 द्वितीय श्रेणी स्लीपर, 4 जनरल और दो पॉवर कार सहित 17 डिब्बे होंगे. ट्रेन आवागमन में लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, बड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें