Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वसुंधरा बोलीं- अलग होंगे तो समस्या होगी…

जोधपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मारवाड़ में लोक देवताओं के मंगलवार के मेलों को लेकर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान में सभी लोग मिलकर काम करेंगे. सब एक परिवार के रूप में रहते हैं, सभी जाति और मजहब साथ रहें. प्रदेश में सभी मिलकर काम करेंगे, तो अच्छा काम होगा. मंगलवार को जोधपुर से मोहनगढ़ जाते समय मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि यह मेरी प्रार्थना है कि राजस्थान खुश और समृद्ध बने.

उन्होंने कहा, हम लड़ेंगे, हम अलग होंगे, तो प्रॉब्लम होती है. साथ रहेंगे, तो प्रदेश समृद्ध होगा. राजे ने कहा कि बाबा रामदेव मेरी आस्था है. मैंने जब भी यात्रा शुरू की, तो वहां से शुरू की है. आज तेजा दशमी भी है. उन्होंने कहा कि प्रभु के चरणों में विश्वास रखेंगे, तो हर मनोकामना पूरी होगी, हो सकता है कि थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन हमारी समस्या है कि हम विश्वास नहीं रखते हैं, इसलिए यह मानना चाहिए कि ईश्वर की कृपा रहेगी. हमारा हर काम पूरा होगा. इसके बाद पूर्व सीएम मोहनगढ़ के लिए रवाना हो गईं, जहां वे पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम के निधन पर संवदेना व्यक्त करेंगी.

Advertisement Box

जोधपुर आगमन पर सोमवार रात को पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों के अलावा उनके समर्थक उनका स्वागत करने पहुंचे. इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी उनसे मिले. राजे ने आज के तीन बड़े विशेष मेलों का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि खेजड़ली मेला, तेजा दशमी और रामदेवरा बाबा का मेला सामाजिक एकता के साथ सबके कल्याण का मार्ग दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि इन धार्मिक अवसरों पर उनकी प्रार्थना है कि राजस्थान मजबूत, सुखी और समृद्ध बने और सब लोग खुश रहें. राजे ने कहा कि ईश्वर के चरणों में शीश नवाने से मन की तमाम इच्छाएं और कामनाएं पूरी होती हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर लोग अपने आप पर विश्वास रखेंगे, तो कोई समस्या नहीं होगी.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें