Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधान डाकघर में लाइन न तोड़ने की नसीहत देना पड़ा भारी, छात्र नेता ने डाक सहायक को जड़ा थप्पड़

अलवर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रधान डाकघर में डाक सहायक की ओर से स्पीड पोस्ट कराने आए छात्र नेता को लाइन नहीं तोड़ने की नसीहत देना भारी पड़ गया. डाक सहायक नरेश मीणा की नसीहत सुन छात्र नेता विष्णु चावड़ा भड़क गए और गुस्से में डाक सहायक मीणा को अभद्र शब्द बोल थप्पड़ जड़ दिया. डाक सहायक को छात्र नेता की ओर से थप्पड़ जड़ने से अफरा तफरी मच गई. डाक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ने की घटना वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. बाद में डाक सहायक नरेश मीणा ने सोमवार रात को घटना की रिपोर्ट पुलिस को दी. दोनों तरफ से क्रॉस केस दर्ज कराया गया है.

शहर कोतवाली थानाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि प्रधान डाकघर के डाक सहायक नरेश मीणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार को दोपहर बुकिंग काउंटर पर कार्यरत थे. इसी दौरान विष्णु चावड़ा अपने सहयोगी संदीप डीग्वाल के साथ रजिस्ट्री बुक कराने आया. वहां रजिस्टी कराने वालों की लाइन तोड़ने पर डाक कर्मचारी मीणा ने छात्र नेता विष्णु चावड़ा को टोका और लाइन नहीं तोड़ने की नसीहत दी.

Advertisement Box

इस पर छात्र नेता चावड़ा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका डाक सहायक मीणा ने विरोध किया. इस पर छात्र नेता विष्णु चावड़ा ने डाक सहायक नरेश मीणा को थप्पड़ मार दिया और कार्यालय के बाहर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया.

थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान प्रधान डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, जिसमें विष्णु चावड़ा की ओर से डाक सहायक को थप्पड़ मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. घटना के दौरान विष्णु चावड़ा ने खुद को छात्रसंघ अध्यक्ष और वकील बताया. उन्होंने बताया कि दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है. पुलिस की ओर से रिपोर्ट की जांच की जा रही है. इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें