मोमासर में मंगलवार को प्रसिद्ध बाबा रामदेव जी का मेला भरा। सुबह से ही श्रद्धांलुओं की लाइन देखी गयी। इससे पहले रात्रि जागरण का आयोजन किया गया मेले में आसपास के अलावा दूर दूर से आए दुकानदारों ने अपनी दुकाने लगाई.
मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे दूर दराज से आए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया.
शारीरिक शिक्षक माणक बैरा ने बताया की कुश्ती प्रतियोगिता में मेला किशोर आदित्य, श्री डूंगरगढ़, बेस्ट प्लेयर सुभाष भारी मोमासर रहे. इसके अलावा विभिन्न भार वर्ग में विजेता रहे पहलवानो को मेला कमेटी द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।




















