Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवी का रूप हैं बेटियां, इनका संरक्षण, संस्कार और सम्मान करना जरूरी

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री निंबार्क आश्रम गांधी नगर के महंत मोहनशरण शास्त्री ने कहा कि बेटियां देवी का रूप हैं। नवरात्र में हम इनकी पूजा करते हैं। वर्तमान हालात में इनका संरक्षण, संस्कार और सम्मान करना भी जरूरी है।

महंत मोहनशरण शास्त्री लाड़ली बिटिया अभियान संस्थान द्वारा बेटियों के संरक्षण, संस्कार और सम्मान के लिए जनजागृति कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि कहीं भी बेटियां परेशान या असुरक्षित हो तो आप उन्हें सुरक्षा व सम्मान देने का प्रयास करें। संस्थान की प्रधान संरक्षक श्रीराधा रानी के प्राकट्य पर निंबार्क आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में महंत ने सभी को शपथ दिलाई।

बीकानेर: मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद

संस्था अध्यक्ष ललित ओझा ने बताया कि संस्थान की स्थापना 1 अक्टूबर 2021 को की गई। इसके उद्देश्य व गतिविधियों के बारे में बताया। सचिव संजय झा ने आभार जताया।

कार्यक्रम में समाजसेवी चितवन व्यास, उमाशंकर पारीक, कल्पना तिवारी, दया गौड़, सुलेखा व्यास, युवा ब्रह शक्ति मेवाड़ की महिला प्रदेशाध्यक्ष नीलम शर्मा, ब्रह्म शक्ति जिलाध्यक्ष कमलेश पालीवाल, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता व्यास, गोपाल नारायण नागर, रवि शर्मा, गोपाल गर्ग, गोपाल सुखवाल, राजेंद्र पारीक, श्यामसुंदर शर्मा, भंवरलाल शर्मा, पूजा शर्मा, संध्या शर्मा, वंदना शर्मा, हंसा व्यास आदि उपस्थित थे।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें