Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई अब 22 सितंबर से

कोटा: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG 2025) के परिणाम के आधार पर ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा एमबीबीएस, डेंटल व नर्सिंग कोर्सेज में एडमिशन के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया. इस सेंट्रल काउंसलिंग का लंबे समय से कैंडिडेट को इंतजार था. नए शेड्यूल के अनुसार 3 से लेकर 21 सितंबर तक काउंसलिंग होगी. इसी के चलते मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 5 सितंबर की बजाय 22 सितंबर से शुरू होगा. काउंसलिंग में देरी के चलते सत्र आगे बढ़ाया है.

निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि सोमवार को एमसीसी ने नोटिफिकेशन जारी किया. दूसरे राउंड में प्रतिभागी कैंडिडेट्स को 4 से 9 सितंबर दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करना होगा. काउंसलिंग फीस 9 सितंबर दोपहर 3 बजे तक जमा कर सकते हैं. साथ ही चॉइस फिलिंग 9 सितंबर को रात 11:55 बजे तक होगी. चॉइस लॉकिंग फैसिलिटी 9 सितंबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी.

Advertisement Box

10 से 19 के बीच स्टेट काउंसलिंग: पारिजात मिश्रा ने बताया कि एमसीसी ने हाल में पर्सन विद डिसेबिलिटी (PWD) सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन में आई दिक्कत का समाधान और 13 नए मेडिकल कॉलेज को अधिकृत कर दिया था. अब इन्हें मिलाकर 29 मेडिकल कॉलेज में वेरिफिकेशन हो रहा है. इसी के चलते सेकंड राउंड काउंसलिंग रुकी थी. एमसीसी ने सेंट्रल काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया. इसके साथ ही एमसीसी ने स्टेट काउंसलिंग का संयुक्त शेड्यूल की तारीख भी जारी की. इसके तहत 85 फीसदी स्टेट कोटा काउंसलिंग का प्रोसेस 10 सितंबर से 19 सितंबर के बीच चलेगा. हालांकि कई राज्य अपने स्टेट काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू कर चुके हैं, लेकिन स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड को 25 सितंबर तक स्टेट काउंसलिंग का द्वितीय राउंड समाप्त करना होगा. ऐसे में जल्द सभी मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड इनका शेड्यूल भी जारी कर देंगे.

दूसरे राउंड का शेड्यूल

  • सीट मैट्रिक्स जारी: 3 सितंबर
  • रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 4 सितंबर से 9 सितंबर
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 4 सितंबर से 9 सितंबर
  • सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया: 10 से 11 सितंबर
  • अलॉटमेंट रिजल्ट: 12 सितंबर
  • रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 13 से 19 सितंबर
  • वेरिफिकेशन: 20 से 21 सितंबर

पहले जारी किए शेड्यूल से हो गई 15 दिन की देरीः एमसीसी ने पहले जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 21 अगस्त से दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होनी थी। यह काउंसलिंग 8 सितंबर तक चलनी थी. जिसमें रजिस्ट्रेशन, फीस डिपॉजिट, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 26 अगस्त तक सीट का समय था. उसके सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस 27 व 28 अगस्त को होना था. इसके बाद 29 अगस्त को सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी होता, जबकि 30 अगस्त से 5 सितंबर तक कैंडिडेट को जॉइनिंग देनी थी, हालांकि पहले राउंड की काउंसलिंग में देरी हुई. पहले राउंड का शेड्यूल लगातार बदलता गया, जिससे सेकंड राउंड की काउंसलिंग भी लेट हो गई. बाद में पर्सन विद डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के चलते देरी हुई है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें