Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कल से दो दिन जोधपुर-दिल्ली रेल सेवाएं रहेगी बाधित, यात्रा से पहले जानिए शेड्यूल

जोधपुर: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर से दिल्ली स्टेशनों के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेनों का संचालन दो दिन प्रभावित रहेगा. एक ट्रिप के लिए मंडोर सुपरफास्ट भी रद्द की जाएगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली मंडल के खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-98 पर तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते जोधपुर से चलने और गुजरने वाली दिल्ली की ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. एक-दो दिन कुछ ट्रेन रद्द रहेगी या बदले मार्ग से चलाई जाएंगी.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 22481,जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 सितंबर को जोधपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा वापसी में ट्रेन नंबर 22482,दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 सितंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 22996,जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट 2 सितंबर को जोधपुर से दिल्ली तथा वापसी में ट्रेन नंबर 22995,दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 सितंबर को दिल्ली से जोधपुर स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 सितंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

  • ट्रेन नंबर 15014,काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 2 सितंबर को काठगोदाम से रवाना होगी, परिवर्तित मार्ग दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी. इससे ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी,बावल, खैरथल,अलवर व राजगढ़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी.
  • ट्रेन नंबर 15623, जोधपुर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी. यह परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, हिसार, भिवानी बाईपास, रोहतक, शकूर बस्ती, दिल्ली होकर चलेगी. ट्रेन लोहारू,सतनाली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट पर नहीं रूकेगी.

आंशिक रद्द रहेगी: ट्रेन नंबर 22464,बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस द्विसाप्ताहिक 2 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी तक ही संचालित होगी. यानी यह ट्रेन रेवाड़ी-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें