Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम मोदी स्टाइल कुर्ते-पायजामे में ‘मन की बात’ सुनने पहुंचे स्कूली बच्चे, की चाय पर चर्चा

उदयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड को जिले में भी अलग-अलग स्थानों पर सुना गया. बेदला इलाके में इस कार्यक्रम को सुनने स्कूली बच्चे पीएम मोदी की ड्रेसिंग स्टाइल और मेकअप कर पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी बने बच्चों ने चाय पर चर्चा भी की.

दरअसल, शहर से सटे बेदला इलाके में स्कूली बच्चे बच्चे पीएम मोदी के वेश में प्रकटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को देबारी मण्डल द्वारा आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें संस्करण का प्रसारण देखने पहुंचे. इस दौरान करीब 25 बच्चे मोदी की स्टाइल में कुर्ते-पायजामे के साथ मोदी जैकेट पहने नजर आए. इस दौरान सभी बच्चों ने मोदी जैसा हुबहू मेकअप भी कर रखा था. जब ये बच्चे गांव की तंग गलियों से निकले, तो हर कोई इन्हें देखकर अचंभित रह गया. इन बच्चों ने मोदी की स्टाइल में सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

Advertisement Box

कार्यक्रम के आयोजक देबारी मंडल के अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि देश के भविष्य इन बच्चों में मोदी जी के प्रति जबरदस्त क्रेज है. इन बच्चों को जब पता चला कि मन की बात का कार्यक्रम बेदला के प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हो रहा है, तो सभी मोदी बनकर यहां पहुंचे. बच्चों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को टेलीविजन पर देखा.

इस कार्यक्रम में ‘नन्हे मोदी’ का हौसला अफजाई करने शहर भाजपा के अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ भी पहुंचे. कार्यक्रम के पश्चात राठौड़ ने अपने हाथों से चाय बनाकर ‘नन्हे मोदी’ बने बच्चों को पिलाई. इसके पश्चात राठौड़ ने मोदी बने बच्चों से चाय के साथ पीएम मोदी की तरह देश की भावी योजनाओं पर चर्चा भी की. इन बच्चों को तैयार करने में मंदिर समिति की महिलाओं ने भागीदारी निभाई. इस दौरान शहर भाजपा के अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष एवं उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेश प्रजापत, बूथ अध्यक्ष तुषार धाकड़, अंबेरी बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत, कुणाल शुक्ला, गजेंद्र सिंह सांखला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें