Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेल मंत्री राठौड़ का बड़ा बयान, बोले- हाईकोर्ट ने सोच समझकर लिया निर्णय

उदयपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को उदयपुर के फतहसागर झील की पाल पर साइक्लोथोन एवं मैराथन हुई. खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इसे हरी झंडी दिखाई. मंत्री ने मैराथन में साइकिल चलाई और कयाकिंग में भाग लिया. झीलों की नगरी से फिट इंडिया का संदेश गूंजा. मंत्री राठौड़ ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत करना तो सबसे पहले खुद को मजबूत करें. खुद में खुशियां तलाशनी पड़ेगी. हमारे पास सबसे बड़ी चीज है सोच. अपनी सोच सकारात्मक रखें.

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में एसआई भर्ती को लेकर बयान दिया. मंत्री राठौड़ ने कहा कि एसआई भर्ती रद्द करने का निर्णय हाईकोर्ट ने सोच समझकर लिया है. इस फैसले पर सरकार और विशेषज्ञ चिंतन करेंगे, उसके बाद कार्रवाई करेंगे. बिहार चुनाव प्रचार को लेकर राठौड़ बोले, कुछ लोग सत्ता हासिल करने के लिए भारतीय संस्कृति भी भूल जाते हैं. जैसे चुनाव में हमारे पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के लिए जैसे शब्दों का प्रयोग किया, देश स्वीकार नहीं करेगा.

Advertisement Box

मैराथन मोतीमगरी के समीप से शुरू हुई और फतहसागर की पाल होते टाया पैलेस पहुंची. टाया पैलेस के समीप मंचीय कार्यक्रम में मंत्री राठौड़ ने युवाओं और खिलाड़ियों को सेहत के प्रति सजग रहने को प्रोत्साहित किया. शहर के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र छात्राएं, उदयपुर मार्बल एसोसिएशन, लेकट्रिप साइकिल ट्यूर्स, मेवाड़ ट्रिजम क्लब, होटल एसोसिशन, खेल संघ आदि का सहयोग रहा.

आकर्षण का केंद्र कयाकिंग : फतहसागर में कयाकिंग व कैनोइंग शो हुआ. दोनों वाटर स्पोर्टस् के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने कौशल का प्रदर्शन किया. जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि उदयपुर ने खेलों में कई विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की. खेल सेहत के लिए भी लाभदायक हैं, इसलिए इस वर्ष खेल दिवस की थीम एक घंटा, खेल मैदान में रखी गई.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें