Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जैन संस्कार विधि से मनाया गया सामूहिक जन्मदिवस।

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ ने पेश की समाज में अनूठी मिसाल

तेयुप श्रीडूंगरगढ़ द्वारा त्रिआयामी उपक्रम सेवा, संस्कार, संगठन के अंतर्गत जैन संस्कार विधि से सामूहिक जन्म दिवस का आयोजन मालू भवन में किया गया। दिनांक 31 अगस्त 2025 रविवार को प्रमोद जी बोथरा,मनीष जी नौलखा, दीपक जी छाजेड़,सुमित जी बरडिया,अजय जी बोथरा व दीपांशु जी तातेड़ (6 सदस्यों) का जन्मदिवस जैन संस्कार विधि से मालू भवन में मनाया गया।

Advertisement Box

इस कार्यक्रम में जैन संस्कारक प्रमोद जी बोथरा एवं चमन जी श्रीमाल व सहयोगी के रूप में मंत्री पीयूष जी बोथरा व उपाध्यक्ष रजत जी सिंघी ने निर्दिष्ट विधि विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम संपादित करवाया।मंगलभावना पत्र की विधिवत स्थापना करवाकर सभी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की आध्यात्मिक मंगलकामना व्यक्त की।

साध्वी संगीतश्रीजी एवं डॉ साध्वी परमप्रभा जी ने मंगल पाठ सुनाते हुए सभी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना व्यक्त की एवं संस्कारको ने आध्यात्मिक संकल्प ग्रहण करवाये।सभी ने धारणानुसार सामायिक का संकल्प लिया एवं त्याग किया।

इस महीने टेक वर्ल्ड में आए बड़े अपडेट, गूगल से लेकर व्हाट्सऐप और टिकटॉक रहे चर्चा का टॉपिक

परिषद् अध्यक्ष विक्रम जी मालू ने शुभकामना व्यक्त की। MBDD संयोजक ईश्वरचंद जी चौरड़िया, तेयुप के पदाधिकारी ,सदस्यगण एवं समाजजन की गरिमामय उपस्थिति रही।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें