Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा में इस तारीख से फिर शुरु होगा ‘जाट आंदोलन’, भाईचारा सम्मेलन में भरी हुंकार

चरखी दादरी : हरियाणा में एक बार फिर से अक्टूबर माह में जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन से पहले जहां प्रत्येक जिलों में विधानसभा स्तर पर भाईचारा सम्मेलन आयोजित कर लोगों से की राय शुमारी की जा रहा है, वहीं एकजुट होकर अपने हकों को लेकर मंथन किया जा रहा है। जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया की अगुवाई में दादरी में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दिलाया गया।

दादरी की जाट धर्मशाला में आयोजित भाईचारा सम्मेलन की अध्यक्षता आरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने की। जाट नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा जाट समाज को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। इस बार समाज को एकजुट कर हकों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी अपने हकों के लिए 52 दिन तक शांतिपूर्वक आंदोलन किया था। उस दौरान कुछ लोगों ने आंदोलन के बीच घुसकर उनके आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया था। उन्हें बार-बार सरकार द्वारा अहीर, गुर्जर के समान आरक्षण देने का वादा किया गया है लेकिन इसे धरातल पर लागू नहीं किए जाने के कारण जाट समाज को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

Advertisement Box

सभी विधानसभा स्तर पर भाईचारा सम्मेलन करेंगे

जाट नेताओं ने कहा कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा स्तर पर भाईचारा सम्मेलन कर रहे हैं। वहीं 5 अक्टूबर को रोहतक के जसिया में छोटूराम धाम पर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर जाट आरक्षण को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बार वे शांतिपूर्वक ढंग से दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें