Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निर्वाण दिवस की पावन वेला पर मंगल प्रवचन 

साध्वी संगीतश्रीजी जी एवं डॉ साध्वी परमप्रभाजी के सान्निध्य में मालू भवन में तेरापंथ के अष्टम आचार्य कालूगणी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। साध्वी संगीतश्रीजी ने कहा कि मघवागणी, माणकगणी, डालगणी जैसे तीन-तीन आचार्यों का सानिध्य प्राप्त करने वाले आचार्य कालूगणी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनका 27 वर्ष का शासन काल स्वर्णिम काल था। शिक्षा, सेवा, साधना एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ। संस्कृत, सूक्ष्म लिपिकला, चित्रात्मक कला के साथ साथ नवीन विहार क्षेत्रों की खोज कर धर्म प्रचार किया। अंतरंग साधना में स्वयं को नियोजित कर संघीय व्यवस्था में सक्रिय सेवा दी।

Advertisement Box

आचार्य श्री कालुगणी का प्रभाव इतना तीव्र था कि विरोधी जन भी उनकी वाणी से अभिभूत हो जाते थे। उनकी प्रेरक वाणी से बड़े-बड़े कार्य सफल होते थे और समाज में धर्म की गहरी छाप पड़ती थी।

साध्वी श्री ने सभी श्रावक-श्राविकाओं से आह्वान किया कि हम भी अपने जीवन में आचार्य कालुगणी जी की शिक्षाओं को आत्मसात कर धर्ममार्ग पर अग्रसर हों।

दिल्ली में बदमाशों का तांडव, कालकाजी मंदिर में सेवादार की तो मालवीय नगर में लड़के की हत्या, हमलावर फरार

आचार्य कालुगणी जी ने धर्मसंघ को आचार्य तुलसी व आचार्य महाप्रज्ञ जैसे रत्नों को उजागर कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया, जो जैन धर्म और समाज के लिए अमिट प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर श्री सुमित बरडिया ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया।श्रीमती मंजू जी झाबक एवं सुमन जी पुगलिया ने अपने विचार रखकर श्रद्धा व्यक्त की।

साध्वी श्री के ओजस्वी प्रवचन से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा और सभी श्रोता गहरी भावनाओं से अभिभूत हो गए।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें