Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवादल के जिला संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का हुआ उदघाटन

सेवादल, कांग्रेस की पहचान और ढाल है, हमें इसे बनाए रखना होगा : धीरज गुर्जर

सेवादल के जिला संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का हुआ उदघाटन, सेवादल ने अतिथियों का किया स्वागत

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सेवादल कांग्रेस की पहचान और ढाल है तथा सेवादल की पहचान सेवा कार्य को हमें बनाए रखना होगा। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने यह विचार भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के उदघाटन अवसर पर सेवादल के श्वेत सैनिकों को सम्बोधित करते हुऐ कहे। भीलवाड़ा जिला सेवादल कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में ध्वजारोहण से हुआ। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने ध्वजारोहण किया।

उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने सेवादल की स्थापना का इतिहास बताते हुऐ बताया कि सेवादल जिसका पहले हिन्दुस्तानी सेवादल नाम रहा था के निर्माण की सोच आजादी के आंदोलन के समय शुरू हुई जिसके परिणामस्वरू 1923 में इसका गठन हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सेवादल को कांग्रेस संगठन की सेना काअग्रिम दस्ता बताया जो सेवा के साथ -साथ अनुशासित कांग्रेसी कार्यकर्ता भी तैयार करता है।

सेवादल जोन प्रभारी मोहन हटेला, शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव किशन जाट और संजय पेडीवाल कार्यक्रम के अतिथि रहे। सेवादल की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

बीकानेर: देर रात शराब देने से मना करा ठेका संचालक,व्यक्ति ने ठेके में लगा दी आग

सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए शिविर आयोजन की तैयारियों में मिले सहयोग के लिए प्रदेश सेवादल पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिपाठी एवं कार्यकर्ताओं तथा सेवादल जिला कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम संचालन संभाग प्रभारी विनोद पाठक, कैलाश सेन और अजमेर प्रभारी विजय नागोरा ने किया। इस अवसर पर महिला सेवादल अध्यक्ष अनिता शक्तावत, दीपक भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, माण्डलगढ़ ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष रफीक टांक, मेवाराम खोईवाल, कुन्दन शर्मा, शिवराज सुराणा, संदीप टेलर, कस्तूरी देवी जाट सहित कई सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें