Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेलवे ने बहाल किया रूणिचा एक्सप्रेस का पुराना मार्ग, यात्रियों को राहत

जैसलमेर : लंबे समय से बदले हुए मार्ग से चल रही रूणिचा एक्सप्रेस अब फिर से अपने पूर्व निर्धारित मार्ग रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा के रास्ते से चलने लगेगी. यह बदलाव शनिवार, 30 अगस्त से लागू हो जाएगा. रेलवे प्रशासन ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है.

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14087/14088 दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस का संचालन अब रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा होकर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने पूर्व मार्ग बहाल करने का निर्णय लिया है.

Advertisement Box

गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी रेलखंड पर अटेली, काठूवास और कुंड स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा था. इसी कारण रूणिचा एक्सप्रेस को 1 अगस्त से 29 अगस्त तक 29 ट्रिप्स के दौरान परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया था. इस दौरान ट्रेन को अस्थायी तौर पर जयपुर के रास्ते चलाया गया.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब दोहरीकरण कार्य पूरा हो गया है, जिससे यात्रियों को पूर्ववत मार्ग पर सफर का लाभ मिलेगा. नियमित मार्ग से संचालन शुरू होने पर यात्रियों को समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी. जोधपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सफर की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर समय सारणी अवश्य चेक करें. रूणिचा एक्सप्रेस दिल्ली और जैसलमेर के बीच एक महत्वपूर्ण रेल सेवा है. यह ट्रेन न सिर्फ राजस्थान और दिल्ली के बीच यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख साधन है, बल्कि धार्मिक, पर्यटन और व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी बेहद अहम मानी जाती है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें