Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्या चीनी छात्रों को लेकर ट्रंप झूठ बोल रहे हैं? व्हाइट हाउस ने किस बात पर सफाई दी

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीनी छात्रों को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण दिया है. व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप का बयान अमेरिका में 6 लाख नए चीनी छात्रों को आने की अनुमति देने से जुड़ा नहीं था. यह आंकड़ा पिछले 2 साल में अमेरिकी यूनिवर्सिटी में दाखिला ले चुके करीब 3 लाख चीनी छात्रों के बारे में था.

दरअसल, मंगलवार को ट्रंप ने कहा था, ‘मैंने कई कहानियां सुनी हैं कि हम चीनी छात्रों को यहां आने की अनुमति नहीं देंगे. हम उन्हें आने की अनुमति देंगे. 6 लाख स्टूडेंट्स हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, हम चीन के साथ मिलकर काम करेंगे.’ दरअसल, चीनी छात्रों को वीजा देने की ट्रंप की योजना को लेकर उनकी आलोचना हुई थी.

Advertisement Box

फिलहाल 2.70 लाख से ज्यादा चीनी छात्र अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं. 2019-2020 में इन छात्रों की संख्या 3.72 लाख से ज्यादा थी, लेकिन 2023 में यह घटकर 2.77 लाख रह गई है.

मौजूदा पॉलिसी के तहत ही वीजा दिए जाएंगे

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप चीनी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा में इजाफे का प्रस्ताव नहीं कर रहे हैं। 6 लाख स्टूडेंट्स का मतलब 2 साल के वीजा से है. यह मौजूदा नीति का ही विस्तार है.’

ट्रंप ने कहा था कि अगर चीन अमेरिका को मैग्नेट नहीं देता तो वे 200% टैरिफ लगा सकते हैं. दरअसल, मैग्नेट का इस्तेमाल ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस इंडस्ट्री में होता है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि चीनी छात्रों को अभी भी अमेरिका में पढ़ने की अनुमति दी जाएगी.

ट्रंंप के बयान का अमेरिका में विरोध

दक्षिणपंथी पॉलिटिकल एक्टिविस्ट लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया पर ट्रंप की कड़ी आलोचना की. चीनी छात्रों को कम्युनिस्ट पार्टी का जासूस कहा और ट्रंप पर उनके अमेरिका फर्स्ट एजेंडे को कमजोर करने का आरोप लगाया.

लूमर ने लिखा, ‘मैंने अपने देश में और अधिक मुसलमानों और चीनी लोगों को बुलाने के लिए वोट नहीं दिया… कृपया अमेरिका को चीन न बनाएं. हम और अप्रवासी नहीं चाहते.

लूमर ने एक अन्य पोस्ट में व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर को टैग करते लिखा, मैं नहीं चाहती कि अमेरिका में 6 लाख कम्युनिस्ट जासूस हों. चीन ने 12 लाख अमेरिकियों की हत्या की. अब वे हमारी जगह ले रहे हैं? ऐसा नहीं हो सकता.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें